फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में सांसदों को ज्ञापन देगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
बैठक में मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल दो से चार अक्तूबर तक सांसदों को ज्ञापन देगा। यह निर्णय दारुलशफा में हुई संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि यूपीआई में 2000 रुपये की जगह 10 हजार रुपये तक के लेनदेन पर एमडीआर से छूट दी जाए। मासिक एक लाख रुपये की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जाए। समय सीमा भी बढ़ाई जाए। बैठक में तीन सितंबर को हुए स्वदेशी व्यापारी कुंभ की सफलता पर देश के नौ राज्यों और प्रदेशभर के व्यापारियों का आभार जताया गया। संगठन के विस्तार के लिए क्षेत्रीय, मंडलीय और विधानसभा क्षेत्रवार इकाइयों के गठन का निर्णय भी लिया गया। 30 दिन में इकाइयां गठित करने की जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों को मंडलवार दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने कहा कि युवा और महिला इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा 21 अक्तूबर तक कर दी जाएगी। बैठक में उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, अनुपम अग्रवाल, अतुल गुप्ता, आकाश गौतम, अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें