फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छत से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत

Wed, 22 Feb 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। पूरे अमेठियन मजरे सीवन गांव में छत से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर के बगल में खून से लथपथ पड़ा मिला। गांव निवासी सचिन सिंह (42) की बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में कपड़े की दुकान थी।
विज्ञापन

सचिन की शादी अप्रैल 2022 में रूचि के साथ हुई थी। 14 जनवरी को पत्नी अपने मायके गई थी, तब से वह वहीं पर रह रही है। सचिन घर की दूसरी मंजिल पर रहता था, जबकि पिता परमजीत, मां मधुबाला, छोटा भाई मिथुन नीचे वाले कमरे में रहते हैं।
सोमवार रात वह छत से गिर गया लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। गांव के लोग मंगलवार सुबह जब उधर से निकले तो सचिन घर के बगल में पड़ा मिला। घरवाले जब छत पर गए तो थाली में खाना व पानी सब रखा था। प्रभारी क्षेत्राधिकारी आईपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें