फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई-कॉमर्स व रिटेल ट्रेड पॉलिसी नहीं बनी तो चौपट होगा व्यापार

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को बचाने पर चिंता व्यक्त की गई। व्यापारियों ने सरकार से ई-कॉमर्स व रिटेल ट्रेड नीति बनाने की मांग पर जोर दिया। बैठक में अस्थायी अतिक्रमण, बिना कनेक्शन के जलकर भुगतान, लैंड यूज कन्वर्जन चार्ज की अधिक दर और नगर निगम के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना बनाई गई। इसमें राजधानी की सभी बाजारों में क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित करना शामिल है। ई-कॉमर्स व रिटेल ट्रेड नीति के लिए विधायक, सांसद व जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजने की योजना है। व्यापारियों की पूंजी बढ़ाने के लिए ऋण शिविर भी लगेंगे। 24 अगस्त को व्यापारी सम्मेलन और सितंबर में 5000 व्यापारियों संग रैली निकालने का ऐलान किया गया। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में छोटे व्यापार को

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें