घटनास्थल पर पलटी डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्रॉली।
बख्शी का तालाब। इटौंजा-कुर्सी रोड पर महिगवां के शुकलनपुरवा गांव के पास शुक्रवार तड़के घने कोहरे की वजह से डीसीएम आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सहारनपुर निवासी शाहनवाज (25) की मौत हो गई। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
महिगवां थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि शाहनवाज जानवरों का चारा लादकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा रहे थे। हाईवे पर कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण उनके पीछे से चल रही डीसीएम उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। शाहनवाज के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया।
घटनास्थल पर पलटी डीसीएम व ट्रैक्टर-ट्रॉली।