फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसों में ट्रैक्टर चालक और युवक की मौत, मचा कोहराम

Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार और नसीराबाद थाना क्षेत्र में हुए हादसों में ट्रैक्टर चालक और युवक की मौत हो गई। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बीकरगढ़ गांव निवासी राजेश कुमार ट्रैक्टर चालक था। सोमवार की शाम वह ट्रैक्टर में पानी का टैंकर जोड़कर एनटीपीसी के रायपुर उमरन ऐश पांड पर पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टैंकर सहित ऐशपांड में पलट गया। उसने जान बचाने के लिए ट्रैक्टर से कूदने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत से पत्नी ममता देवी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर नसीराबाद थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी नीलेश सिंह उर्फ शम्मी सिंह (30) अपनी पत्नी अनामिका और 3 वर्षीय बेटी अनन्या को बाइक से अपनी ससुराल प्रतापगढ़ जिले के चिलबिला कोट छोडने गया था। वापस लौटते समय नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह-गांधी नगर रोड पर हाजीपुर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे नीलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी अनामिका सिंह, मां ऊषा सिंह समेत अन्य परिजनों में रोना पिटना मचा है। थानेदार राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन घटनास्थल पर नहीं मिला। युवक के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी।
बछरावां। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास सोमवार की दोपहर निगोहा से बछरावां की ओर आ रहा एक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार महराजगंज क्षेत्र के पूरे कीर्ति पोखरनी निवासी अंजनी और बछरावां क्षेत्र के बाछूपुर निवासी मोलहे गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद अंजनी की हालात गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य पांच लोगों को मामूली चोटें आई, जो निजी अस्पताल में इलाज कराकर चले गए। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें