फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महराजगंज पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, एसपी दफ्तर का घेराव

Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बालक की मौत के मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को महराजगंज पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए एसपी दफ्तर का घेराव किया। सभी ने कोतवाल को हटाए जाने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि कोतवाल मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। एसपी दफ्तर में तैनात पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे पेरू सिंह का पुरवा मजरे पहरेमऊ गांव निवासी श्रीपाल ने आरोप लगाया कि छह मई को उसके बेटे सत्यम (12) की हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया गया। एक सप्ताह का समय बीत गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष की मानें तो उसके बेटे की हत्या की गई है। कोतवाल और उनके मातहत मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पिता ने मांग की कि बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें