फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से बाल रेल बंद, पैकेज टिकट पर लगा ब्रेक

Mon, 18 Nov 2013 02:40 AM IST
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर की मौजूदा बाल रेल के पहिये बुधवार से थम जाएंगे। कार्यदायी संस्था बुधवार से नई बाल रेल के लिए ट्रैक बिछाने का काम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


इसके चलते पैकेज टिकट की व्यवस्था भी नई बाल रेल शुरू होने तक बंद कर दी जाएगी। वहीं, पुरानी बाल रेल को प्लेन के सामने हेरिटेज प्लेटफार्म बनाकर संरक्षित किया जाएगा।

निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि 20 नवंबर से बाल रेल रोक दी जाएगी और नई बाल रेल के लिए ट्रैक बिछाने समेत कई काम शुरू हो जाएंगे। पुरानी बाल रेल को दर्शकों के लिए संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए राज्य संग्रहालय परिसर में खड़े हवाई जहाज के सामने चिल्ड्रन पार्क परिसर के नजदीक प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, जिसे दर्शक दोनों ओर से देख सकेंगे।

जू घूमने आने वालों को बाल रेल की कमी न खले इसके लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चार और बैट्री चलित वाहन लाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पुरानी बाल रेल के बंद होने के बाद जब तक नई बाल रेल शुरू नहीं हो जाती तब तक पैकेज टिकट की व्यवस्था बंद रहेगी, लेकिन बैट्री चलित वाहन निर्धारित दर पर चलते रहेंगे।

वहीं, पॉंन्ड में बैठकर दहाड़ता रॉयल बंगाल टाइगर। अठखेलियां करता सफेद बाघ। ... और चुलबुला जेसन चिपैंजी। चिड़ियाघर के इन तमाम वन्यजीवों को आप घर बैठे ही गोद ले सकेंगे।

जू प्रशासन जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है। इस व्यवस्था में आप जू की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा वन्यजीव को गोद लेने के लिए ‘लॉक’ कर सकेंगे।

इसके लिए आपको सिर्फ जू प्रशासन से रिक्वेस्ट कर ऑनलाइन एडॉप्शन स्कीम का हिस्सा बनना पड़ेगा। फिलहाल जू प्रशासन इस नई ‘एडॉप्शन स्कीम’ को अमलीजामा पहनाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन


निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि जू की वेबसाइट को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग प्राणि उद्यान से जुड़ सकें। इसके लिए एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें