फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, 1492 पात्रों का शीघ्र ही पूर्ण होगा पक्के आवास का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

1492 पात्रों का जल्द पूरा होगा पक्के आवास का सपना
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत जिले को मिला लक्ष्य, शुरू हुआ सत्यापन का कार्य
- सामान्य व अन्य जातियों के पात्र होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले के एक हजार 492 पात्रों के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही पक्के आवास में रहने का उनका सपना पूरा होगा। बीते दिनों शासन से जिले को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत 1492 आवास का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अनुसूचित जाति के पात्र शामिल नहीं हैं। कारण ये कि पात्रता में शामिल अनुसूचित जाति के सभी पात्रों को पूर्व में ही आवासीय योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। नए लक्ष्य के अनुसार सामान्य समेत अन्य जातियों के पात्रों को आवास का लाभ मिल सके, इसके लिए सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो गया है।
झुग्गी-झोपड़ी में जीवन व्यतीत कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पक्के आवास में रहने का सपना पूरा हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले, इसे लेकर लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। योजना के तहत विगत दिनों ही जिले को एक हजार 492 नए आवास का लक्ष्य शासन से मिला है। इसमें सामान्य जाति समेत अन्य जातियों के पात्रों को लाभ देने का निर्देश दिया गया है। इसमें अनुसूचित जाति के पात्र शामिल नहीं हैं। कारण ये कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पात्रता सूची में शामिल अनुसूचित जाति के सभी पात्रों को पूर्व में ही योजना का लाभ दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के अनुसार शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार सभी खंड विकास अधिकारियों को पात्रों के सत्यापन का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के साथ ही पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की 40 हजार रुपये की धनराशि भेज दी जाएगी। उपभोग प्रमाणपत्र के बाद दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार, जबकि तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे। इस प्रकार योजना के तहत एक लाख 20 हजार रुपये की धनराशि आवास के लिए पात्रों को दी जाती है।
विज्ञापन

शीघ्र खाते में भेजी जाएगी राशि
डीडीओ वीरेेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन से मिले लक्ष्य के अनुसार पात्रों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पात्रों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें