लखनऊ। हुसैनाबाद एवं संबद्ध ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक स्थलों के टिकट के लिए पर्यटकों को अब कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ऑनलाइन बुकिंग के साथ सेल्फ टिकट प्रिंटर की सुविधा शुरू की गई है। अपर नगर मजिस्ट्रेट (पंचम) व ट्रस्ट की प्रभारी अधिकारी अनामिका मौर्या ने बताया कि बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया, बावली, पिक्चर गैलरी, छोटा इमामबाड़ा, शाही हमाम, सतखंडा, मकबरा सआदत अली खां के टिकट वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से भी बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए ट्रस्ट ने वेबसाइट lucknowimambara.com तैयार कर ली है। सेल्फ टिकट प्रिंटर की सुविधा भी है।