फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यांचल में पर्यटन बनेगा विकास और रोजगार का माध्यम: योगी

Wed, 09 Sep 2020 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विंध्यांचल क्षेत्र में विकास और रोजगार का माध्यम पर्यटन बनेगा। उन्होंने निदेश दिए कि इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए पूरा किया जाए। विन्ध्यवासिनी धाम क्षेत्र का विकास पर्यटन को बढ़ावा देगा। उन्होंने अष्टभुजा और काली खोह में रोप-वे तक पहुंच मार्ग एवं पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने केनिर्देश दिए। कहा कि विंध्य क्षेत्र ‘हर घर नल’ योजना के लिए चुना गया है। इसके योजना के लिए 6 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार शाम अपने आवास पर वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से विंध्याचल मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विंध्याचल मंडल के जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटी0 इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरजापुर का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस कॉलेज के निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। राजकीय मेडिकल कॉलेज, मीरजापुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने को ध्यान में रख्रते हुए निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विन्ध्यवासिनी धाम क्षेत्र की कार्ययोजना के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।

भदोही में एक्सपो मार्ट को चलाने की कार्ययोजना बनाएं:
सीएम योगी ने कहा कि भदोही में बने एक्सपो मार्ट के संचालन की कार्ययोजना बनाकर कालीन के निर्यात को बढ़ावा दिया जाए। भदोही में वेटनरी कॉलेज के निर्माण की कार्यवाही तेज की जाए तथा औराई चीनी मिल में बायो फ्यूल के उत्पादन की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। इस संबंध में क्षेत्र भ्रमण कर कार्यवाही की जाए। प्रत्येक विकास कार्य के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं जो समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षाएं करें। उन्होंने कहा कि रिवाइज इस्टीमेट की स्थिति न आने दी जाए। किसानों को उर्वरकों सहित कृषि संबंधी अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े।  उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी तथा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों के लिए जवाबदेही तय किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आकाशीय बिजली का अलर्ट समय से जारी करें:
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के आवंटन के संबंध में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया जाए। ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएं। आवासीय योजनाओं की किश्तों को समय से जारी किया जाए। राजस्व में वृद्धि के संबंध में समयबद्ध समीक्षा की जाए। राहत आयुक्त द्वारा वर्तमान तकनीकी के आधार पर आकाशीय बिजली की घटना से 5-6 घण्टे पहले अलर्ट जारी किए जाते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत आयुक्त के साथ समन्वय बनाकर स्थानीय स्तर पर आकाशीय बिजली के संबंध में अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए।

हरदीप पुरी की निधि के कामों का लोकार्पण कराएं:
सीएम योगी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य, नागरिक विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी की सांसद निधि से सोनभद्र में कराए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए लोकार्पण कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि यह लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री से संवाद करते हुए वर्चुअल माध्यम से कराया जाए। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में एयरपोर्ट का निर्माण विकास के लिए आवश्यक है। यह आकांक्षात्मक जनपद है। इसमें अच्छे विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों में और गति लाई जाए।

पत्रावली 3 दिन से अधिक लंबित न रहें:
सीएम योगी ने कहा, किसी भी पटल पर 3 दिन से अधिक पत्रावली लंबित न रहे। विभागीय मुख्यालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों में पत्रावलियां 7 दिन से अधिक लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के शिलापट्ट में जनप्रतिनिधियों के नाम का उल्लेख हो। इस संबंध में शासन स्तर पर निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें