फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर तक पूरे हो जाएंगे काशी-अयोध्या के पर्यटन विकास कार्य 

Wed, 16 Jun 2021 10:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नवंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं वाराणसी में राजा घाट और अस्सी घाट तक क्रूज बोट और जेटी निर्माण कार्य जून के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नवंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं वाराणसी में राजा घाट और अस्सी घाट तक क्रूज बोट और जेटी निर्माण कार्य जून के अंत तक पूरा हो जाएगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की वर्चुअल बैठक में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर के विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना तथा वाराणसी, अयोध्या एवं मथुरा में सांस्कृतिक पर्यटन सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं के कार्यों को गुणवता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं का नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति एवं गुणवता को परखने के निर्देश दिे। बैठक में बताया गया कि मई तक श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना का 54 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 345.27 करोड़ की इस परियोजना के सभी कार्य आगामी नवम्बर तक पूरे कर लिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में घाटों पर लाइटिंग का कार्य पूरा हो गया है।वाराणसी में अस्सी घाट के राजघाट तक क्रूज बोट एवं जेटी का कार्य 30 जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि

वाराणसी में सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के लिए 228.89 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। तहसील सदर के तहत कैथी में गंगा नदी के बांए तट पर गोमती नदी के संगम पर संगम घाट निर्माण एवं स्थल का पर्यटन विकास का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। मुख्य सचिव ने इस परियोजना को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। गुरू रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धन के पर्यटन विकास के तहत लंगर हॉल एवं भवन से जुड़े कार्य नवंबर तक परा कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में बस डिपो का निर्माण पूरा हो गया है। मल्टी स्टोरी पार्किंग का कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा। अयोध्या में रामकथा संग्रहालय में डिजिटल इंटरवेंशन कार्य भी अक्टूबर पूरा हो जाएगा। क्वीन-हो मेमोरियल पार्क का निर्माण सितंबर तक पूरा किया जाएगा।  मथुरा में गोवर्धन बस स्टैण्ड के पर कार पार्किंग ब्लॉक, क्लॉक रूम, टॉयलेट, चारदीवारी निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। बैठक में एसीएस धमार्थ कार्य अवनीश अवस्थी, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें