फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाब व घूंघट पर हाथ लगाना महिला के सम्मान पर हमला : मुन्नी पाल

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर बिहार में नकाब खींचने और उसके समर्थन में सरकार के मंत्रियों के बयान का विरोध किया। महिलाओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर महिला का अपमान करने वाले नेताओं को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल ने कहा कि महिला का घूंघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। उस पर हाथ लगाना महिला के सम्मान पर हमला है। प्रदर्शन में नगर महासचिव पूजा यादव, उपाध्यक्ष डिंपी राज, सुधा जायसवाल, सुलेखा, जीनत, मीडिया प्रभारी शालिनी राज आदि शामिल रहीं।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें