फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल दक्षिणी-पूर्वी  यूपी से दोबारा  शुरू होगा बारिश का दाैर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
● बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, तीन दिन अच्छी बारिश के आसार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने के संकेत है। माैसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी-पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ  ही उमस भरी गर्मी से फाैरी ताैर पर राहत की उम्मीद है।
माैसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह  दाैर अगले तीन- चार दिनों तक जारी रह कर धीरे धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। इस बीच तराई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को मेरठ में सर्वाधिक 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे जिलों और एनसीआर में कही कहीं  हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में बना एक चक्रवात कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। यह चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें