फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी के निधन पर यूपी में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा, आज अवकाश

Fri, 17 Aug 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय भवनों पर लगे तिरंगे आधे झुके रहेंगे। वहीं, शुक्रवार को राजकीय अवकाश की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सरकारी ऑफिस, बैंक और सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ में भी सरकारी संस्थान और स्कूल बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- अटल जी बोले, ये बहुत ताकतवर आदमी हैं, इनके आदेश पर मुझे सोते-सोते जागकर लिखना पड़ा है

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी घोषणा की है कि अटल जी के पैतृक स्थान बटेश्वर, शिक्षा क्षेत्र कानपुर, प्रथम संसदीय क्षेत्र बलरामपुर व कर्मभूमि लखनऊ में स्मृतियों को सजीव रखने के लिए विशिष्ट कार्य किए जाएंगे। उनकी अस्थियां हर जनपद की पवित्र नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।
विज्ञापन


अटल जी का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम पांच बजकर पांच मिनट पर निधन हो गया। जिसके बाद से पूरा देश शोक की लहर में डूब गया। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेताओं ने उनके स्वर्गवास पर दुख जाहिर किया।

देखें- भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा थे अटल, इन दुर्लभ तस्वीरों में देखें उनके जीवन के कुछ यादगार पल
विज्ञापन


अटल जी अपने विशाल व्यक्तित्व के कारण विरोधियों में भी खासे लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर आने के पहले तक प्रदेश भर में उनके चाहने वालों ने उनकी सलामती की दुआ मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं नि:शब्द हूं। शून्य में हूं। उनके जाने से मन में भावनाओं का ज्वार उठ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्घांजलि देने के साथ ही उनके देश के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें