फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौंजा व निगोहां टोल प्लाजा पर कैशलेन में बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों से कर्मियों की नोकझोंक

विज्ञापन
निगोहां में बिना फास्टैग लगे वाहनों के चालकों से दोगुना टोल वसूला गया।
विज्ञापन
बिना फास्टैग दोगुना टैक्स वसूली के कारण मंगलवार को निगोहां और इटौंजा टोल प्लाजा पर अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

नई व्यवस्था की जानकारी से अंजान लोगों ने इसका विरोध किया और टोल कर्मियों से उनकी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि, टैक्स वसूली के बाद ही वाहन सवारों को जाने दिया गया।
गनीमत यह रही कि अफरातफरी कैश लेन में ही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने टोल पर फास्टैग भी लगवाया। इसके चलते फास्टैग लगाने वालों ने भी मनमाने दाम भी वसूले।
विज्ञापन

रायबरेली रोड पर स्थित निगोहां टोल प्लाजा पर रात से ही कड़ी चौकसी रही। कर्मियों ने बीती रात 12 बजे के बाद से मंगलवार रात तक करीब 2000 बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना राशि वसूली।
टोल के परियोजना प्रमुख अनुरुद्ध सिंह ने बताया कि काउंटरों पर करीब सात सौ से अधिक फास्टैग कार्ड की बिक्री हुई।
वहीं, सीतापुर रोड पर मानपुर चौराहे के टोल प्लाजा पर सुबह और शाम दोनों ओर आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्लाजा के पेट्रोलिंग प्रभारी राजेश कुमार पाठक ने बताया कि फास्टैग लगे वाहनों के लिए दोनों ओर तीन-तीन लाइनें रखी गईं, जबकि एक-एक लाइन इमरजेंसी के लिए रखी गई।
विज्ञापन

बिना फास्टैग वाले वाहन महज 7 से 8 प्रतिशत ही रहे। शिविरों में काफी संख्या में वाहनों के चालकों ने फास्टैग बनवाए।
हालांकि फास्टटैग बनाने वालों द्वारा मनमानी वसूली की शिकायत रही। अखिल ने बताया कि उनसे पहले तो आठ सौ रुपये फास्टैग लगवाने के मांगे गए। बाद में छह सौ रुपये लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें