फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिविल अस्पताल की ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू

विज्ञापन
सिविल अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों को घंटों तक लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब तीन से चार हजार मरीज आते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के आने के कारण लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 17 विभागों में टोकन प्रणाली शुरू की है। मरीजों को अब टोकन नंबर दिया जाएगा और उन्हें अपनी बारी आने पर ही डॉक्टर के पास जाना होगा। इससे अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ कम होगी और व्यवस्था बेहतर होगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, यह पहल मरीजों को कतार में लगने से बचाने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन

इन विभागों में लागू हुई व्यवस्था
आर्थोपैडिक, मेडिसिन, एंटी रैबीज, गाइनी, सर्जरी, चेस्ट, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, डेंटल, कार्डियोलॉजी समेत अन्य विभाग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें