विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि गोधरा कांड और मुजफ्फनगर दंगों पर तोगड़िया ने कहा कि हनुमान की पूछ में आग लगाने पर लंका दहन तो होगा ही।
उन्होंने राजनाथ के मुस्लिमों से माफी मांगने वाले बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनाथ ने अगर ऐसा किया है तो गलत है।
तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए राजी न होने वाले नेताओं को डंडे से मारकर पाकिस्तान भगा दिया जाएगा।
विहिप नेता तोगड़िया बुधवार को बजरंग दल नेता बलराज डूंगर के भतीजों की सगाई में शामिल होने आए थे।
कोई भी अपनी बहन-बेटी की इज्जत पर हमला नहीं होने देगा। राजनाथ के मुसलमानों से माफी मांगने के सवाल पर पहले तो वे चुप्पी साध गए, लेकिन बाद में कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। फिर बोले, अगर ऐसा है तो गलत है।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी पर कहा कि यह भाजपा का अपना व्यक्तिगत मामला है।
हमारा एजेंडा भाजपा को सत्ता में लाना नहीं विहिप का एजेंडा भाजपा को सत्ता में लाना नहीं, बल्कि राम मंदिर का निर्माण कराना है। इसके लिए हम हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर विचार करना होगा।
तोगड़िया ने कहा कि यूपी के मुखिया को केवल मुसलमानों की चिंता है। उन्हें केवल मुसलमानों का ही वोट पक्का करना है।
आगामी चुनाव में जनता हिंदुओं के हितों की बात करने वाले का ही समर्थन करेगी। प्रदेश का किसान परेशान है।
सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार तो राजीव गांधी के हत्यारों को ही फांसी नहीं दिला सकी।
इस अवसर पर शिवकुमार, सुदर्शन चक्र महराज, सीलेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, मुनेश बाफर और संदीप तेवतिया आदि मौजूद थे।
बडे़ योद्धा के शरीर पर ज्यादा घाव
प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव के निशान थे, जो उन्हें युद्धों में लगे थे। बड़े योद्धा के शरीर पर ज्यादा जख्म होते ही हैं। ऐसे ही हिंदुत्व की रक्षा में जिस पर जितने मुकदमे हुए वह उतना बड़ा योद्धा है।
मेरे ऊपर तो इतनी एफआईआर हो गई है, जिसकी संख्या भी मुझे पता नहीं है।