फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज पता चलेगा कितना मजबूत हुआ एसए अपार्टमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जैक लगाने से गोलागंज के बारुदखाना का एसए अपार्टमेंट कितना मजबूत हुआ है इसका पता शनिवार को चल जाएगा। सेफ्टी ऑडिट करने वाली टीम जांच के बाद रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

बीते सोमवार को पिलर दरकने के बाद से अपार्टमेंट के ढहने का खतरा है। इसके बाद से एलडीए की विशेष टीम इमारत को मजबूती देने का काम कर रही थी। इस काम के लिए भूतल पर बने मकान की छत के नीचे दीवार पर जैक लगाए गए थे। जहां दीवार नहीं थी वहां मोटी दीवार बनाकर जैक लगाए गए।
एलडीए की ओर से कहा गया कि यह काम इसलिए कराया गया ताकि लोग फ्लैट से अपना सामान निकाल सकें। अब इमारत में मजबूती आने के बाद लोग सामान निकाल सकेंगे। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर ही लोगों को सामान निकालने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें