फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईद के चांद के दीदार को आज बेकरार रहेंगी रोजेदारों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोजेदारों को रमजान में की गई इबादतों का रब की तरफ से ईद के रूप में मिलने वाले इनाम का इंतजार है। रमजान के 29वें रोजे को चांद का दीदार होने पर ईद सोमवार को होगी। चांद न दिखा तो ईद मंगलवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन


मरकजी चांद कमेटी अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने मुसलमानों से रविवार को ईद का चांद देखकर उसकी सूचना देने की अपील की है।
इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी ईद का चांद देखने को कहा है। मौलाना खालिद रशीद व अन्य उलमा ऐशबाग ईदगाह में चांद देखेंगे। सैफ अब्बास ने हुसैनाबाद स्थित सतखंडे से चांद देखने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज

ईद उल फित्र की नमाज की बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।
विज्ञापन


यहां पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

मस्जिद समय

ऐशबाग ईदगाह 10 बजे सुबह

आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा सुबह 11 बजे

टीले वाली मस्जिद सुबह 9 बजे

ईदगाह खदरा सुबह 9:30 बजे

ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर सुबह 8:30 बजे

ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर सुबह 8:30 बजे

ईदगाह राजाजीपुरम सुबह 7:45 और 8:45 बजे

ईदगाह चिनहट सुबह 7:30 और 8:30 बजे

शाही ईदगाह नादान महल रोड सुबह 11 बजे

मस्जिद नदवतुल उलमा सुबह 8:30 बजे

मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज सुबह 6:30 बजे

मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज सुबह 9 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें