फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अलाव जलाकर चौपाल लगाएंगे सपा नेता, अखिलेश ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपा जिम्मा

Fri, 25 Dec 2020 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी। वे गांवों में अलाव पर चौपाल लगाएंगे। इसी दिन पार्टी के राज्य मुख्यालय में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जाएगी। सपा अध्यक्ष ने किसान घेरा कार्यक्रम के लिए पार्टी के सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा है कि किसान भाजपा राज में सबसे ज्यादा अन्याय का शिकार हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों से किया अपना एक भी वादा नहीं निभाया है। उल्टे, किसान विरोधी तीन कानून लाकर उसने कॉरपोरेट के हाथों किसानों को बर्बाद करने की साजिश रच डाली है। पूरे देश के किसान इसके खिलाफ  आंदोलन कर रहे हैं। सपा किसानों की पार्टी है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। किसान घेरा कार्यक्रम के जरिए सपा नेता किसानों तक अपना समर्थन पहुंचाने के साथ ही समाजवादी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देंगे। 

इन नेताओं को सौंपा जिम्मा
25 दिसंबर को समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम (चौपाल व अलाव पर चर्चा) के लिए नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी बलिया के मनियार ब्लॉक के बड़ा गांव में रहेंगे तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल लखनऊ में गोसाईंगंज क्षेत्र के कपेरा मदारपुर गांव में रहेंगे। सांसद शफीकुर्रहमान बर्क मुरादाबाद जिले के रसूल हमीर गांव में, सांसद डॉ. एचटी हसन मुरादाबाद के सिरसवां गौर गांव में रहेंगे। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं के रसूलपुर सलार, सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, इन्द्रजीत सरोज, राजकुमार मिश्रा, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह, इकबाल महमूद विधायक संभल में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें