फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इमाम हुसैन की विलादत की पूर्व संध्या पर आज सजेंगी महफिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की यौम-ए-पैदाइश शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को महफिलों का आयोजन कर जश्न मनाया जाएगा। घरों में नज्र-ओ-नियाज का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन

कश्मीरी मोहल्ला, दरगाह रोड, नजफ, रूस्तम नगर, मुफ्तीगंज, हुसैनाबाद, मुसाहबगंज, गोलागंज, वजीरगंज, काजमैन, नूरबाड़ी, मंसूर नगर जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जश्न की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इमामबाड़े, कर्बला और दरगाहों को सजाने का काम हो चुका है। नज्र का सिलसिला बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। घरों में हजरत इमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े जाएंगें।



जश्न-ए-फातहे कर्बला आज

हजरत इमाम हुसैन की विलादत की पूर्व संध्या पर हुसैनी अकादमी की ओर से रौजा-ए-काजमैन में जश्न-ए-फातहे कर्बला का आयोजन होगा। रात 8:30 बजे महफिल को मौलाना अशरफ अल गरवी खिताब करेंगे। इसका आगाज कारी नदीम नजफी कुरान की तिलावत से करेंगे। संचालन मौलाना आबिस काजिम जरवली करेंगे। शायर हजरत इमाम हुसैन की शान में कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें