फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज मिलेगा बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मान

Sun, 27 Jul 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आज मिलेगा बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। वर्ष 2025 में हुई बोर्ड परीक्षाओं में अपनी मेधा का प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट मेधावियों को अमर उजाला की ओर से आज रविवार को सम्मानित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व सीआईएससीई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार सम्मान समारोह का आयोजन गोमती नगर के विपुल खंड में स्थित आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वॉरियर डिफेंस एकेडमी, श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी, लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजज, विनायक इंस्टीट्यूूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल सांइसेज, लॉ प्रेप ट्यूटोरियल, मॉक एनिमेशन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, आईएमआरटी बिजनेस स्कूल, गुडमॉर्निंग, हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़, कासमिक डेंटल क्लीनिक, एसबीआई, हुंडई मोटर, महर्षि यूनिवर्सिटी भी सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें