फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम अवसर

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून है। अभी तक विवि की ओर से अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की कोई सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि में आवेदन की अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद भी विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका 24 जून तक रहेगा।
विज्ञापन

लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल गौरव के अनुसार, यूजी और यूजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून है। वहीं पीजी व पीजी प्रोफेशनल कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है। पूर्व में यूजी और पीजी के लिए अंतिम तिथियां पहले ही बढ़ाई जा चुकी हैं। विवि प्रशासन के अनुसार, सोमवार तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में संचालित बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश सीयूईटी-यूजी मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी-यूजी 2026 की परीक्षा दी है, उन्हें लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून थी लेकिन 24 जून तक अभ्यर्थी एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। विवि के प्रवेश मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. अमित सिंह ने बताया कि पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये, जबकि एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। विलंब शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान रूप से एक हजार रुपये रखा गया है। विवि ने 25 मई से पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश अभ्यर्थियों की अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन 11 कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून रखी गई है और विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


भाषा विवि में 30 जून तक मौका

भाषा विश्वविद्यालय ने ने ज्यादातर पाठ्यक्रमों में पंजीकरण व प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल को 30 जून 2026 तक खुला रखने का निर्णय लिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. सौबान सईद ने बताया कि बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीटेक, एमटेक, बीएएलएलबी, एलएलबी, बीकॉम और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विवि की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। शेष पाठ्यक्रमों के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है। इनमें बीए, एमकॉम, एमए (इतिहास, उर्दू, शिक्षा, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी) और एलएलएम जैसे कोर्स शामिल हैं।

नेशनल में स्नातक के लिए 25 तक आवेदन

लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून और परास्नातक के लिए 30 जून रखी है। प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीजेएमसी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं। परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम और एमएससी जैसे पाठ्यक्रमों के लिए 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। स्नातक स्तर पर बीए में 440, बीकॉम में 550 और बीएससी मैथ्स ग्रुप में 240 सीटें हैं। बीजेएमसी में 60, बीबीए में 120 और बीसीए में 120 सीटें उपलब्ध हैं। परास्नातक में एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल और राजनीति विज्ञान में 60-60 सीटें हैं। एमकॉम में 80 और एमएससी केमिस्ट्री में 30 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें