फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार लोगों की समस्याएं सुनेंगे। नगर निगम और जलकल विभाग के अफसर भी यहां मौजूद रहेंगे। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलने वाली इस सुनवाई में शहरवासी सफाई, मार्ग प्रकाश, पार्क, सड़क निर्माण व गृहकर-जलकर आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि यदि किसी भवन स्वामी की गृहकर से जुड़ी शिकायत हो तो वह अपने मकान की फ्रंट साइड से फोटो, आवेदन पत्र और पुराना बिल जरूर लाए जिससे यह पता चल सके कि मकान कितने मंजिल का है और उसका उपयोग आवासीय है या व्यावसायिक। इससे शिकायत के निस्तारण में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें