फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल पीआरडी जवान ने दम तोड़ा

Fri, 06 Feb 2026 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंद्र बहादुर सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र में 29 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल हुए पीआरडी जवान इंद्र बहादुर सिंह (55) की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह 29 अक्तूबर को ड्यूटी के बाद बाइक से निगोहां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे गौरा तिराहे पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया था। वह कुछ दिन कोमा में थे। होश में आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था। कुछ दिन बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई। घरवालों ने उन्हें दोबारा से ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया था। उनके परिवार में पत्नी तारा सिंह, तीन बेटे हर्षित सिंह, गजेंद्र सिंह व हेमेंद्र सिंह हैं। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के अनुसार, परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें