फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह आज करेंगे पार्टी का लिटमस टेस्ट

Tue, 30 Jul 2013 07:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अमित शाह मंगलवार को दिन भर पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


संगठन मंत्रियों से फीडबैक लेंगे और चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। उनके साथ भाजपा के तीन प्रदेश सहप्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

मोदी को लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपने के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर बहुत गंभीर है। मोदी फैक्टर को और प्रभावी बनाने व उसे भुनाने के लिए उनके नजदीकी अमित शाह को प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।

शाह पूरब से पश्चिम तक सभी क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मिशन यूपी की शुरुआत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक से की थी। मोटे तौर पर वे सभी क्षेत्रों के समीकरणों को समझ गए हैं।
विज्ञापन


उनका जोर इस बात पर है कि पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल को वोटों में तब्दील करने के लिए संगठन को मजबूत बनाया जाए। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन और चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत जानने के लिए वे संगठन मंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
विज्ञापन


शाह मंगलवार सवेरे नौ बजे लखनऊ पहुंचेगे और शाम तक यही रहेंगे। पार्टी मुख्यालय पर होनी वाली संगठनात्मक बैठकों में प्रदेश के तीन सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, सत्येंद्र कुशवाहा तथा त्रिवेंद्र रावत भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को प्रदेश प्रभारी के दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें