फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा का फायदा उठाने के लिए प्रोफेसर ने दिया पेपर लीक कराने का लालच

विज्ञापन
हंगामा करते लविवि के छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह और बीएससी की छात्रा के बीच फोन पर हुई वार्ता के वायरल ऑडियो ने शुक्रवार को हड़कंप मचा दिया। इसमें शिक्षक की ओर से छात्रा से अनुचित लाभ लेने के लिए पेपर लीक कराने का प्रलोभन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑडियो में आरोपी शिक्षक विवि की परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र आउट करने का उल्लेख करते हुए छात्रा से कह रहे हैं कि डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है...। विवि प्रशासन ने थाना हसनगंज में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। देर शाम छात्रों ने लविवि में प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया।

परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बृहस्पतिवार रात शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह और बीएससी की एक छात्रा के बीच अशोभनीय बातचीत के तीन ऑडियो मिले हैं। विवि प्रशासन ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव भी तहरीर के साथ दी है। इस संबंध में छात्रा ने भी शुक्रवार को जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष को पांच पेज की लिखित शिकायत भेजी। इसे भी तहरीर के साथ संलग्न किया गया है।
विज्ञापन


24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के आदेश
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत निवारण समिति को आदेश दिया है कि वह 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, छात्रों ने घेरा प्रॉक्टर ऑफिस

पेपर लीक किए जाने का ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम को छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव किया। शाम 5:30 बजे से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन रात 10 बजे पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर हाॅस्टल के विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्र नेता अमन दुबे ने नेतृत्व में छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास करते रहे। जब पता चला कि परीक्षा नियंत्रक की ओर से हसनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है तब जाकर छात्र शांत हुए। छात्रों का कहना है कि ऑडियो में सुनाई दे रहे पेपर लीक मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें