फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पानी बचाने के लिए अब विधानसभा परिसर में मिलेगा आधा गिलास पानी

Fri, 19 Jul 2019 06:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up vidhan sabha
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में आपके पीने के लिए आधा गिलास पानी आए तो चौंकिएगा नहीं। आपकी प्यास नहीं बुझी है तो फिर और पानी मांग सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई।
विज्ञापन


दरअसल यह थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन जल संरक्षण का संदेश देने के लिए यह नई पहल है। इसकी शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष ने की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विधानसभा परिसर में प्रारंभ में आधा गिलास पानी ही दिया जाए। 

आवश्यकता होने पर फिर जल दिया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि यह देखा गया है कि पीने के लिए पूरे भरे गिलास के पानी का उपयोग नहीं किया जाता है। इसलिए विधानसभा परिसर एवं सचिवालय के सभी अनुभागों में आधा गिलास जल ही प्रस्तुत किया जाए। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने कसभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह अपेक्षा जताई है कि वे इस व्यवस्था का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें