फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोरखपुर जा रही एसी जनरथ बस का टायर फटा

विज्ञापन
लोगो
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एसी जनरथ बस का टायर फट गया। चालक की सूझबूझ से बस लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर किनारे घिसटते हुए रुक गई। इससे यात्री दहशत में आ गए। बस की रफ्तार करीब 50 किमी. प्रतिघंटा थी और 22 यात्री सवार थे।



आलमबाग डिपो की जनरथ बस (यूपी 53 डीटी 5724) बीती रात आलमबाग से गोरखपुर जा रही थी। यात्रियों ने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी से शिकायत दर्ज कराई है कि बस के अयोध्या टोल प्लाजा पहुंचने से पहले बायां टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। 112 पर कॉल करके पुलिस व क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सूचना दी। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया। यात्रियों का कहना है कि एसी जनरथ बसें कंडम हो चुकी हैं, लेकिन मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले की थी टायर खराब होने की शिकायत

यात्रियों ने चालक से बस के टायर के बारे में बात की तो उसने कहा, तीन माह से टायर खराब था। टायर घिसने पर उसे बदलने की बात विभाग से कही थी, पर शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें