पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों युवा बाइक, कार और पैदल शामिल हुए। यात्रा 1090 चौराहे से शुरू हुई और समतामूलक चौराहा, फन मॉल, लोहिया पार्क चौराहा होते हुए पॉलीटेक्निक पर समाप्त हुई। मुख्य आयोजक लव सिंह, अधिवक्ता निधीश प्रताप सिंह, राम त्रिपाठी, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा
पूर्व संध्या पर निकाली तिरंगा यात्रा