लखनऊ। भजनों की गूंज और सिर पर मंगल कलश लिए 301 महिलाओं की भव्य यात्रा ने शहर को भक्तिमय कर दिया। मौका था शुक्रवार को झुंझुनू वाली श्री दादी परिवार लखनऊ के दो दिवसीय झूला उत्सव के शुभारंभ का। मंगल कलश यात्रा ‘मंगल कलश उठाने वाली, आज खुला है भाग्य तेरा, आशीर्वाद मिला है मां का, अमर रहेगा सुहाग तेरा’ जैसे भजनों की गूंज रही। परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान की अगुआई में गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ बाबूगंज से हुआ। यात्रा निरालानगर के आठ नंबर चौराहा स्थित होटल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सड़कों पर दादी के दर्शन और आरती के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटी रही। यात्रा के दौरान गायक पवन मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। ‘नाचो गाओ खुशी मनाओ, झूमो रे सब, आज दादी आई है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर द्रौपदी तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, बिंदु बोरा, अंजू गुप्ता, पूनम अग्रवाल, रुचि तुलस्यान, चित्रा तुलस्यान, खुशबू तुलस्यान, स्नेहा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मंगल कलश यात्रा से झूला उत्सव का शुभारंभ