फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
अध्यक्ष बनने पर मीना सिंह का हुआ सम्मान।
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना सिंह उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के महिला प्रकोष्ठ की तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। सोमवार को दोनों भवनों के कर्मचारियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष वैश्य नटवर गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

जवाहर भवन के रिसेप्शन हाॅल में हुए समारोह के बाद पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, दोनों भवनों के सुरक्षा कर्मियों के वेतन का भुगतान करने की मांग भी की। सुरक्षा कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, प्रांतीय महामंत्री श्रवण कुमार पाल, प्रांतीय सलाहकार यूपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें