लखनऊ। भाजपा महानगर की ओर से बुधवार को शहरभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैंट विधानसभा के कृष्णानगर क्षेत्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा, तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। आनंद द्विवेदी ने कहा कि यह अभियान हर भारतीय के मन में ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। तिरंगा यात्रा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने गोमती नगर आवास पर तिरंगा फहराया।