फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की टाइमलाइन तय, 14 फरवरी को मिल जाएगा डवलपर को 'एलओए'

Tue, 20 Nov 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम शुरू करने के लिए हर काम की डेडलाइन तय कर दी है। इसमें जमीन अधिग्रहण से लेकर डवलपर चयन और कैबिनेट की मंजूरी तक की कार्यवाही शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम शुरू कराने के लिए दो महीने में 70 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण और मार्च तक काम शुरू करने की तैयारी के निर्देश दिए थे।

इसके बाद मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एक्सप्रेस-वे का काम शुरू करने की कार्ययोजना तैयार कर उसे कार्यवाही के लिए जारी कर दिया गया है। इसमें डीपीआर बनाने और उसकी कैबिनेट से मंजूरी, डवलपर चयन के लिए डॉक्यूमेंट तैयार करने और कैबिनेट से उसकी मंजूरी तथा डवलपर चयन के बाद उसके नाम पर कैबिनेट की मुहर जैसे प्रत्येक काम की टाइमलाइन तय की गई है।
विज्ञापन


फील्ड और शासन के अधिकारी तय टाइमलाइन पर काम पूरा कर सके तो सरकार 14 फरवरी को चयनित डवलपर को लेटर ऑफ एग्रीमेंट (एलओए) जारी कर देगी। इस दिन से सरकार जब चाहे, प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर काम शुरू कराने की स्थिति में होगी। इसके पहले जिलों के डीएम 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कराएंगे।

काम शुरू करने की टाइमलाइन

डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का समय    30 नवंबर
डीपीआर को कैबिनेट की मंजूरी    18 दिसंबर
डवलपर चयन के लिए आरएफक्यू जारी करने की तिथि    20 दिसंबर
आरएफक्यू दस्तावेज को कैबिनेट की मंजूरी    15 जनवरी 2019
शासनादेश जारी करने की तिथि    17 जनवरी
बिड की तिथि    1 फरवरी
तकनीकी बिड का मूल्यांकन    7 फरवरी
वित्तीय बिड खुलने की तिथि    9 फरवरी
चयनित बिडर्स की कैबिनेट से मंजूरी    12 फरवरी
एलओए जारी करने की तिथि    14 फरवरी
विज्ञापन

‘हम’ फॉर्मूले पर बनेगा एक्सप्रेस-वे

प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हाईब्रिड एनुइटी मॉडल (एचएएम-हम) पर करने का फैसला किया है। तीन वर्ष में एक्सप्रेस-वे बनेगा। इसके लिए 40 प्रतिशत रकम प्रदेश सरकार तथा 60 प्रतिशत डवलपर देगा। प्रदेश सरकार डवलपर को 60 प्रतिशत राशि अगले 15 वर्षों में किस्तों में लौटाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य पर 8850 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसमें 7900 करोड़ रुपये निर्माण लागत जबकि 12 प्रतिशत जीएसटी शामिल है। प्रदेश सरकार को एक्सप्रेस-वे निर्माण अवधि तीन वर्ष में भूमि अधिग्रहण व अन्य मदों पर करीब 3212 करोड़ और निर्माण लागत का 40 प्रतिशत करीब 4720 करोड़ यानी कुल 7932 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें