फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डीएल के लिए 17 से 29 मई का टाइम स्लाट भी रद्द, 15 जून के बाद दी जाएगी सूचना

Sat, 15 May 2021 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीएल बनवाने के लिए 15 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए सभी टाइम स्लॉट रद्द कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने वालों को अभी इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने डीएल आवेदकों को 17 से 29 मई के बीच आवंटित सभी टाइम स्लाट को रद्द कर दिया है। अब आवेदकों को 15 जून के बाद टाइम स्लाट आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल से 1 मई तक के डीएल बनवाने के टाइम स्लाट को यह कहते हुए रद्द कर दिया गया था कि 15 मई के बाद नया टाइम स्लाट दिया जाएगा। 
पर, कोरोना संक्रमण के चलते टाइम स्लाट रीशिड्यूल नहीं हो सका। बाद में 3 मई से 15 मई के आवंटित सभी टाइम स्लाट को रद्द करते हुए एक जून से नया टाइम स्लाट देने पर फैसला किया है।
विज्ञापन


फिर तीसरी बार 17 से 29 मई तक टाइम स्लाट को रद्द कर दिया गया। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि अब 15 जून के बाद आवेदकों को नया टाइम स्लाट की सूचना मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें