फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समय पूरा, सीएम ग्रिड योजना की सड़कों का काम अधूरा

विज्ञापन
बैठक लेतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की सात सड़कों को स्मार्ट बनाने का कार्य निर्धारित समय से काफी पीछे चल रहा है। जनवरी में पूरा होना वाला यह काम अब तक लगभग 70 फीसदी ही हो पाया है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम में हो रही देरी पर सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने एक बैठक में गहरी नाराजगी जताई और धीमा काम कर रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


योजना के तहत 186 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सात सड़कों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। 12 अक्टूबर, 2024 को नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने योजना का शिलान्यास करते हुए 15 महीने में काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, काम शुरू हुए 15 महीने बीत चुके हैं और अब भी लगभग 30 प्रतिशत काम बाकी है। तीन महीने पहले सीएम ग्रिड योजना के सीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने समय पर काम पूरा करने के निर्देश भी दिया था, लेकिन उन पर अमल नहीं हो सका।

बिजली विभाग की सुस्ती से काम बाधित

योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि बिजली केबल को भूमिगत करने के लिए डक्ट बनाई गई है और उसमें नया केबल भी डाल दिया गया है। लेकिन, बिजली विभाग से शटडाउन न मिलने के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है। इस संबंध में सोमवार को नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें जल्द शटडाउन कर लाइन चालू करने की बात कही गई।
विज्ञापन


-

ठेकदारों को अंतिम चेतावनी

बैठक में यह तय किया गया कि जहां भी सड़क निर्माण हो रहा है, वहां काम को एक छोर से दूसरे छोर तक पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण अनिवार्य होगा, ताकि जल निकासी की समस्या न हो। सभी प्रमुख कार्यों की थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी। बारिश से पहले टूटे और खुले नालों की मरम्मत और सफाई भी की जाएगी। वार्ड विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, अवस्थापना निधि, सीएम वैश्विक नगरोदय योजना, सीएम ग्रिड और सीएम नगर सृजन योजना के तहत चल रहे धीमे कार्यों के ठेकेदारों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किए जाएंगे।

योजना में स्मार्ट बनाई जा रही हैं ये सड़कें
0 कालीदास चौराहे से सिविल अस्पताल चौराहा होते हुए हजरतगंज तक व डीएसओ चौराहा से सिविल अस्पताल चौराहा पार्क रोड तक।

0 विश्वविद्यालय मार्ग से आरबीएल रोड चौराहा होते हुए हनुमान सेतु रोड बंधे तक।

0 गोल मार्केट चौराहे से मांउटफोर्ट व श्याम सत्संग से हार्नर स्कूल व नया हनुमान मंदिर से विदिशा पार्क से आस्था हाॅस्पिटल से मंदिर मार्ग से कपूरथला चौराहा होते हुए अलकापुरी तिराहा तक।

0 महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड में ताड़ीखाना डिवाइडर रोड से पप्पू जनरल स्टोर तक और वहां से विंध्याचल मंदिर से सेक्टर क्यू तथा वहा से बाटी चोखा रेस्टोरेंट के सामने तक।

0 भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के तहत पुरनिया अलीगंज रोड से सावित्री अपार्टमेंट के सामने से होते हुए गोयल चौराहा से मामा तिराहा रोड व जनगणना निदेशालय होते हुए कुर्सी रोड पर पेट्रोल पंप तक।
विज्ञापन


0 रायबरेली रोड तेलीबाग में इग्नू मोड़ से एलेन हाउस स्कूल तक

0 रजनीखंड पावर हाउस से सैनिक ढाबा रायबरेली रोड तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें