फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रुपये के विवाद में टिंबर कारखाने के कर्मचारी को पीटा, मौत

विज्ञापन
कर्मचारी अमित कुमार (31) की फाइल फोटो। साथी विकेश ने पटरे से उस पर हमला किया। वारदात कैमरे में
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ में रविवार रात लकड़ी के कारखाने में पैसे देने से मना करने पर कर्मचारी अमित कुमार (31) पर साथी विकेश ने पटरे से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अमित की सोमवार शाम मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अमित की पत्नी मनोरमा ने विकेश व उसके दो साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन




मूल रूप से सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर निवासी अमित छह वर्ष से अहिमामऊ स्थित सुनील शर्मा के टिंबर कारखाने में काम करते थे और वहीं रहते थे। मनोरमा के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे कारखाने में काम करने वाले शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी विकेश कुमार ने अमित से पैसे मांगे। मना करने पर वह भड़क गया और गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर विकेश ने लकड़ी के पटरे से अमित के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के दौरान विकेश के दो साथी भी मौजूद थे।



घायल अमित को कारखाने के लोगों ने राम मनोहर लोहिया पहुंचाया, जहां से ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। मालिक सुनील कुमार के रात 12:30 बजे सूचना देने पर परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। सोमवार शाम इलाज के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। मनोरमा का आरोप है कि विकेश अक्सर उनके पति से रुपये वसूलता था और प्रताड़ित करता था। अमित की एक बेटी रिया (10) व बेटा शशांक (6) हैं।
विज्ञापन




वीडियो में तीन बार वार करते दिखा विकेश



अमित पर हमले का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। 2.43 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि विकेश और अमित के बीच पहले कुछ बहस हुई। इस दौरान दो अन्य लोग कुर्सी पर बैठे थे। बहस के दौरान अमित ने पास में पड़ा लकड़ी का पटरा उठाया। इस पर विकेश ने भी एक पटरा उठा लिया और फिर अमित के सिर पर तीन वार कर दिए। इससे वह वहीं गिर पड़े। इसके बाद विकेश आराम से चला गया। कुछ ही सेकंड बाद कुर्सी पर बैठे युवक भी वहां से खिसक लिए।

भाई का आरोप, इंस्पेक्टर ने थाने से भगाया



घटना की शिकायत लेकर मनोरमा व परिजन सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने गए थे। अमित के बड़े भाई संजय कुमार का आरोप है कि शिकायत करने पर इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह भड़क गए और बोले- पहले आरोपी को पकड़कर लाओ तब देखेंगे। जब अमित की नाजुक हालत का हवाला देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई तो इंस्पेक्टर ने थाने से भगा दिया। अमित की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार को नंबर 1076 पर कॉल कर शिकायत की। इसी बीच अमित की मौत और पुलिस की करतूत का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।



इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश



डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूणवाल को इंस्पेक्टर पर लगाए गए आरोपों की जांच का आदेश दिया है। पड़ताल में लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

कर्मचारी अमित कुमार (31) की फाइल फोटो। साथी विकेश ने पटरे से उस पर हमला किया। वारदात कैमरे में

कर्मचारी अमित कुमार (31) की फाइल फोटो। साथी विकेश ने पटरे से उस पर हमला किया। वारदात कैमरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें