फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब तक 1.25 करोड़ टेस्ट, इन जिलों में बरतें विशेष सतर्कता: योगी

Thu, 15 Oct 2020 07:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसमें ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने लखनऊ, कानपुर नगर व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की निगरानी के लिए सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत किया जाए। उन्होंने आईसीयू बेड्स की संख्या निरंतर बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अस्पतालों में दवाई व मेडिकल से जुड़ी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सरप्लस में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 1.25 करोड़ कोविड-19 टेस्ट किए जा चुके हैं। 30 सितंबर तक यह संख्या 1 करोड़ थी। इस प्रकार 15 दिन में कोविड-19 टेस्ट की संख्या में 25 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


धान खरीद में हो कोई दिक्कत
सीएम योगी ने  ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने नगर विकास विभाग को स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की बैठक आहूत करें ताकि को स्वरोजगार के लिए ऋण की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि धान किसानों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों को पूरी सक्रियता से चलाया जाए। इन केंद्रों में धान की नमी को नापने वाले यंत्र की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को धान खरीद करने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

यूपी में 2728 नए मरीज, 3239 डिस्चार्ज

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
यूपी में बृहस्पतिवार को 2728 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि 3239 को ठीक होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 404545 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस तरह अब मरीजों के ठीक होने की दर 90.42 प्रतिशत हो गई है। वहीं पिछले चार सप्ताह से एक्टिव केस में गिरावट का 28वां दिन है। वर्तमान में एक्टिव केस में 47 प्रतिशत की कमी आई है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक्टिव केस की संख्या 36295 हो गई है। जो 17 सितंबर के अधिकतम मरीजों की संख्या से लगभग 32 हजार कम है। अब तक कुल 6543 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इसी के साथ प्रदेश कोरोना से संबंधित 1.25 करोड़ जांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 30 सितंबर को प्रदेश एक करोड़ जांच तक पहुंचा था। अब 15 दिन बात यह संख्या 1.25 करोड़ हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 154163 नमूने बुधवार को जांचे गए थे। इनमें से आरटीपीसीआर के लिए 60 हजार नमूने भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि एक्टिव मरीजों में से 16995 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 248045 लोगों ने होम आइसोलेशन का फायदा उठाया है। इनमें से 231050 लोगों के आइसोलेशन की समय सीमा पूरी हो चुकी है। निजी अस्पतालों में 3041 लोग भर्ती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें