फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों के लिए दिसंबर में टीका उत्सव

Sun, 30 Nov 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नियमित टीकाकरण से छूटे शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए दिसंबर में टीका उत्सव होगा। इसे लेकर महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पेंटा-1 तथा मिजल्स-रूबेला (एमआर) की खुराक से छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में, एक अप्रैल से अब तक लक्ष्य के सापेक्ष शून्य से एक साल तक की आयु के कुल 64 फीसदी बच्चों का नियमित टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें