फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रहमानखेड़ा से 15 किमी दूर पहुंचा बाघ, बंशीगढ़ी में तलाश

विज्ञापन
रहमानखेड़ा में मौजूद वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। रहमानखेड़ा में दो दिन से वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटे हैं, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिली है। बाघ ने एक बार फिर से बंशीगढ़ी का रास्ता अपनाया है। इस पर टीम बंशीगढ़ी जाने वाले रास्ते पर बाघ के पगचिह्न तलाश रही है।
विज्ञापन


बाघ ने बीती 22 फरवरी को रहमानखेड़ा में पड़वे का शिकार किया था। इसे बाघ ने दो दिन में खाया। पेट भरने के बाद बाघ रहमानखेड़ा में घूमता रहा। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाघ रहमानखेड़ा से बाहर निकल गया।
यही वजह है कि बाघ की लोकेशन बीते दो दिन से रहमानखेड़ा में नहीं मिली है। टीम थर्मल ड्रोन व हथिनियों के साथ कॉम्बिंग कर बाघ की तलाश कर रही है। शुक्रवार को भी बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि बाघ बंशीगढ़ी की ओर जंगल की तरफ निकल गया है। टीम बंशीगढ़ी जाने वाले सभी रास्तों पर कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन




कनार गांव में हिंसक जानवर के पगचिह्न मिले

शनिवार सुबह कनार गांव में चंदर के आम के बाग में हिंसक जानवर के पगचिह्न मिले हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने पगचिह्नों का निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि पगचिह्न देखने में डॉग फैमली के लग रहे हैं, जो कि लकड़बग्घे या सियार के हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें