फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच: 29 जनवरी के मुकाबले के लिए टिकट बिक्री जारी, करीब आधे टिकट बिके

Mon, 23 Jan 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 29 जनवरी को होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए टिकट बिक्री शुरू हो गई है। 28 जनवरी तक बिक्री का समय सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 29 जनवरी को होने वाले टी-20 क्रिकेट मुकाबले के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री सोमवार से शुरू हो गई। इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के गेट नंबर दो से हुई। आवश्यकता पड़ने पर एक-दो दिन में एक-दो और काउंटर बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को यहां दोपहर दो से छह बजे तक टिकट मिले। इसके बाद 28 जनवरी तक बिक्री का समय सुबह ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। मुकाबले के लिए अभी तक टिकटों की ब्रिकी ऑनलाइन चल रही है। सूत्रों के अनुसार तकरीबन आधे टिकट बिक चुके हैं।

ये भी पढ़ें - रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के बयान से भड़कीं अपर्णा, बोलीं- वो अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक: सीएम योगी बोले- युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इंवेस्टर्स समिट बेहद जरूरी


जहां तक टिकट खिड़की का सवाल है, तो यहां सभी दरों के टिकट उपलब्ध रहेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि पेटीएम पर ऑनलाइन के अलावा अब काउंटर से भी टिकट मिलेंगे। टिकटों की बिक्री मुकाबले के एक दिन पहले यानी 28 जनवरी तक होगी। मुकाबले के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें