फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी टी-20 लीग के उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च

विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह का टिकट लॉन्च करते सीएम योगी के सलाहकार अवनी
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च कर दिए गए। लीग का आगाज 14 अगस्त से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने टिकट लॉन्च करते हुए लीग की सराहना की। कहा कि यह लीग युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग दो शहरों में आयोजित की जा रही है। 14 अगस्त से 26 अगस्त तक इकाना में कुल 22 मैच होंगे। इसके बाद 28 अगस्त से 6 सितंबर तक कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12 मैच होंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, स्टेडियम के सीएमडी उदय सिन्हा, एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी व अन्य लोग मौजूद रहे।
-महिलाओं के लिए भी यूपी टी-20 लीग कराने का सुझाव
मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने काउंसिल को महिलाओं के लिए भी यूपी टी-20 लीग कराने का सुझाव दिया। कहा कि महिला क्रिकेटरों को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत होनी चाहिए। इस पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

ऋषभ शर्मा और जैस्मीन सैंडलास का दिखेगा जलवा
उद्घाटन समारोह में कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। इसमें मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा अपना जलवा बिखेरेंगे। साथ ही भव्य ड्रोन शो और शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। समारोह की मेजबानी जतिन सप्रू करेंगे।
-मात्र 349 से शुरू हैं टिकटें
उद्घाटन समारोह के लिए 4000 टिकटें रियायती दरों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लॉन्च की गई। अपर ब्लॉक की टिकट 349 रुपये और लोअर विंग की टिकट 499 रुपये है। टिकट ऑनलाइन माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग के उद्घाटन समारोह का टिकट लॉन्च करते सीएम योगी के सलाहकार अवनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें