फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, साइंस सिटी का कितना बढ़ा टिकट प्राइस

Sun, 01 Jun 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल बाद आंचलिक विज्ञान नगरी के टिकटों की दरों में शनिवार को परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


परियोजना समायोजक ने बताया कि एक जून से साइंस सिटी में प्रवेश के लिए सामान्य दर्शकों को 20 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा।

जबकि 25 या उससे अधिक सामान्य दर्शकों के समूह के लिए 15 रुपये प्रति व्यक्ति, विद्यार्थी समूहों के लिए 10 रुपये और नगर पालिका के स्कूलों से आने वाले विद्यार्थियों के समूहों के लिए 5 रुपये टिकट रखा गया है।

सामान्य दर्शकों के लिए साइमैक्स का टिकट 50 रुपये, थ्रीडी शो 20 रुपये, तारामंडल शो व विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन का टिकट 10 रुपये रखा गया है। ऐसे ही सामान्य दर्शक समूहों के लिए टिकट दरें क्रमश: 15, 40, 15, 10, 10 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी समूहों के लिए प्रवेश, साइमैक्स, थ्रीडी, तारामंडल, विज्ञान व्याख्यान प्रदर्शन क्रमश: 10, 30, 10, 10, 10 रुपये और नगर पालिका संचालित स्कूलों के स्टूडेंट ग्रुपों के लिए 5, 15, 5, 5, 5 रुपये है।

पार्किंग की दरें दो पहिया वाहन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 10 व चार पहिया के लिए 10 से 20 रुपये कर दी गई है।

परियोजना समायोजक ने बताया कि गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए प्रवेश शुल्क में छूट दी गई है। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एंट्री टिकट की कीमत 5 रुपये तय की गई है। इसके लिए उन्हें अपना बीपीएल कार्ड गेट पर दिखाना होगा।
विज्ञापन


परियोजना समायोजक ने बताया कि बच्चों (3.4 फुट तक की ऊंचाई वाले), वर्दीधारी सुरक्षा बलों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों, विकलांगों व आईकॉम के सदस्यों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

हालांकि, साइमैक्स, थ्रीडी, तारामंडल व अन्य के लिए नियमानुसार ही भुगतान कर टिकट खरीदना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें