फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तीसरी लिस्ट में दलबदलू भारी, बाकी सीटों के लिए भी प्लान तैयार

Wed, 25 Jan 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी सूची में भी बाहरी भारी पड़े हैं। मंगलवार को जारी 67 उम्मीदवारों की लिस्ट में करीब 25 सीटों पर दलबदल करके आने वालों को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


बसपा से आए स्वामी प्रसाद मौर्य को उन्हीं की मौजूदा सीट पड़रौना से उम्मीदवार घोषित करने के साथ उनके कुछ समर्थकों को भी प्रत्याशी बना दिया गया है।

भाजपा ने अब तक 370 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब सिर्फ 33 स्‍थानों के लिए टिकट घोषित होना बाकी है। इसमें से करीब 20 सीटें अपना दल व भारतीय समाज को देने की बात कही जा रही है।

बीएस-4 के अध्यक्ष आरके चौधरी कल तक सीटों के तालमेल की बात कर रहे थे। पर, अब वे भाजपा के उम्मीदवार बन गए हैं। उन्हें मोहनलालगंज सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग मिर्जापुर की चुनार सीट से जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा से उम्मीदवार बनाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

चार मौजूदा तो 20 पूर्व विधायकों को टिकट

पार्टी ने चार मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। इनमें तीन दूसरे दलों के हैं। 20 पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें नौ दूसरे दलों से आए हैं।

भाजपा ने चुनावी नैया पार करने के लिए अगड़ी और चुनिंदा पिछड़ी जातियों  (कुर्मी-कुशवाहा) के समीकरण में संतुलन का ध्यान रखने के साथ गैरजाटव अनुसूचित जाति पर विशेष फोकस किया है।

तीसरी सूची का गणित
15 ब्राह्मण, 9 ठाकुर, 3 भूमिहार, 2 वैश्य, 1 कायस्‍थ, 24 पिछड़ा (7 कुशवाहा, मौर्य, 4 कुर्मी व 4 निषाद, बिंद, 2 यादव तथा अन्य) 13 दलित।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें