फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-साउथ अफ्रीका मैच के टिकट चाहिए तो पढ़ें खबर

Tue, 29 Sep 2015 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 11 अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वन-डे मैच के टिकटों की बिक्री पहली अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन


इसके लिए स्टेडियम (स्टॉक एक्सचेंज वाले चौराहे से परमट मंदिर की ओर जानी वाली सड़क) के पवेलियन इंट्री वाले गेट पर चार खिड़कियां बनाई हैं। यहां 100 से 1000 रुपये मूल्य वाले टिकटों की बिक्री की जाएगी।

इसके अलावा गर्ल्स गैलरी (100 रुपये), पवेलियन बालकनी, पवेलियन बालकनी ए और वीआईपी पवेलियन वाले टिकटों की बिक्री 1 से 10 अक्तूबर तक आईसीआईसीआई बैंक की आठ ब्रांचों से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट का वितरण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। यूपीसीए के डायरेक्टर प्रेमधर पाठक ने बताया कि टिकटों की बिक्री के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त करने के लिए जिला प्रशासन से कहा गया है।

एडीएम सिटी ने बताया कि टिकट लाइन में लगने वाले को ही मिलेगा। बिना लाइन जो टिकट लेने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें