फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंधी-पानी में बही गर्मी, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट लिया। तेज झोंकेदार हवाएं चलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे के भीतर बंथरा और मलिहाबाद में सर्वाधिक 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले के अन्य हिस्सों में देर रात और फिर सुबह में मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन

रात और सुबह की बारिश के बाद राजधानी में ठंडी हवाएं चलते रहने से गर्मी मानो बह सी गई। शुक्रवार को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री लुढ़क गया। सुबह और शाम में मौसम खुशनुमा बना रहा जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। वैसे तो शुक्रवार को दिन में धूप निकली लेकिन उसमें बीते दिनों की तरह तपिश नहीं थी। ठंडी हवाओं ने उमस को हावी नहीं होने दिया।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में लू जैसी परिस्थितियों से राहत बनी रहेगी। शनिवार को भी लखनऊ में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री की गिरावट के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें