फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मौसम बना कहर, बिजली गिरने से अब तक 35 लोगों की मौत

Mon, 22 Jul 2019 10:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 35 लोगों की जान चली गई। दो दर्जन से अधिक लोग झुलस भी गए हैं।

विज्ञापन


मृतकों में कानपुर व फतेहपुर में 7-7, जालौन व झांसी में 4-4, हमीरपुर व गाजीपुर में 3-3, रायबरेली व बलिया में 2-2, चित्रकूट, कानपुर देहात व बांदा के 1-1 लोग  शामिल थे।

वहीं सरकार की तरफ से प्रदेश में सिर्फ 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन हादसों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराने और घायलों के इलाज की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगाह किया है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें