फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : जालसाजों ने वाट्सएप हैकिंग कर लोगों को दिया प्रलोभन, फिर ऐंठे पैसे

Sun, 14 Jul 2019 02:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
लखनऊ में साइबर अपराधियों हौंसले बुलंद हैं। इसी कड़ी वाट्सएप हैकिंग का एक और मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले एक शख्स का नंबर हैक कर उससे कई लोगों को इनाम का लालच दिया। फिर उनके पैसे ऐंठ लिए। बाद में जब पीड़ितों ने उस शख्स के नंबर पर कॉल किया तब उन्हें साइबर अपराधियों से ठगे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बंथरा निवासी अभिषेक सिंह के बताया कि जालसाज ने वाट्सएप नंबर हैक कर उनकी प्रोफाइल फोटो हटा दी। इस फोटो पर जियो केबीसी अपार्टमेंट लिखा था। फिर उसे व अन्य लोगों को जालसाज ने इनाम निकलने के मैसेज भेजे। लोग झांसे में आ गए और ठग के बताए गए खातों में रुपये भेज दिए। बाद में आरोपित ने वाट्सएप बंद कर दिया। पीड़ितों ने फोन मिलाया, जिसे अभिषेक ने उठाया।

तकरीबन 25 पीड़ितों ने अभिषेक से इनाम के रुपये भेजने की बात कही। अभिषेक ने पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आई। अभिषेक ने मोबाइल नंबर अपनी मां गीता सिंह के नाम से ले रखा था। तीन दिन पहले उसका नंबर हैक हुआ। गुरुवार शाम से उसके पास ठगी के शिकार लोगों के फोन आने लगे। परेशान होकर अभिषेक ने अपना नंबर बंद करवा दिया।
विज्ञापन


वहीं गणेश पुरी निवासी इंजीनियर सचिन का वाट्सएप भी जालसाजों ने हैक किया था। इसके बाद जालसाजों ने मोबाइल फोन का डाटा चोरी कर सचिन और उनकी महिला मित्र की चैटिंग के स्क्रीनशॉट लिए और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया था। साइबर क्राइम सेल में शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें