फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश कुल्फी के मालिक के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने अमेरिका में किया भुगतान, उड़ाए इतने रुपये

Fri, 13 Sep 2019 11:48 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • पर्स में रखा था क्रेडिट कार्ड, क्लोन बनाकर रुपये उड़ाने की आशंका
  • होटल में 1099.98 डॉलर (82,463.45 रुपये) का भुगतान हुआ
  • महानगर कोतवाली में पीड़ित ने किया केस, जांच में जुटी साइबर सेल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनाबाद की मशहूर प्रकाश कुल्फी के मालिक महानगर निवासी नितिश अरोड़ा के एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर साइबर ठगों ने अमेरिका के होटल में 1099.98 डॉलर (82,463.45 रुपये) का भुगतान कर दिया। उन्होंने महानगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर कराई है। है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नितिश अरोड़ा फैजाबाद रोड स्थित शुभ अपार्टमेंट में रहते हैं। सोमवार शाम 5.22 बजे उनके मोबाइल पर एक्सिस बैंक से एसएमएस आया, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड से अमेरिका में भुगतान की जानकारी दी गई थी। बकौल नितिश यह भुगतान न्यूयार्क के कोंडोर में हुआ था। 

उन्होंने तुरंत बैंक में संपर्क कर उक्त ट्रांजेक्शन को फर्जी बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद नितिश ने कोंडोर के बारे में सर्च किया तो पता चला कि वह एक होटल है, जहां उनके कार्ड से किसी सेवा का भुगतान किया गया है। 
विज्ञापन


नितिश का कहना है कि वह काफी समय से विदेश नहीं गए। उनका क्रेडिट कार्ड भी जेब में रखा था। किसी को पासवर्ड या ओटीपी भी नहीं बताया। इसके बाद भी कार्ड से भुगतान कर लिया गया। पुलिस ने नितिश के कार्ड का क्लोन बनाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से लगाया 90 हजार का चूना 

इंदिरानगर थानाक्षेत्र के खुर्रमनगर के पंतनगर निवासी सचिन पटेल के आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 90,090 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। सचिन ने बताया कि सात सितंबर को उनके कार्ड से ट्रांजेक्शन किया गया है, जबकि किसी तरह का पासवर्ड मोबाइल पर नहीं आया। 

पुलिस जांच कर रही है। एक अन्य मामले में चिनहट के सरायशेख निवासी सुशील कुमार यादव ने आरबीएल बैंक से आठ सितंबर को आठ बार में 94,888.90 रुपये का लेनदेन करने के आरोप में एफआईआर की है, जबकि कमता की फेयरडील इन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले आलोक दर्शन सिंह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्थित खाते से 40,000 रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें