फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोकशी के विरोध पर धारदार हथियार लेकर दौड़ाया, तीन युवक हिरासत में

Wed, 29 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के साथ कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां में मोहम्मदपुर सरैयां से चकबनकट जाने वाली रोड के पास मंगलवार को गोवंश के कान काटकर खाल उतारने वाले 10-12 आरोपियों का विरोध करना विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर गुप्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दिवाकर गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को करीब 11 बजे जब वह पहाड़पुर चौराहे से गुजर रहे थे, तभी 10-12 लोग लोडर में गोवंश के हाथ-पैर बांधकर ले जाते हुए दिखे। उन्होंने पीछा किया तो मोहम्मपुर सरैयां से चकबनकट रोड किनारे सरकारी जमीन पर पेड़ों के बीच वे गोवंश के कान काटकर खाल उतारते दिखे। इसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने उन्हें धारदार हथियार लेकर दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के साथ अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गोपाल राय ने के मुताबिक पुलिस को मौके से तीन आरोपियों के साथ धारदार हथियार आदि मिला है। बेहटा निवासी सलीम इस गैंग का लीडर है। गोपाल राय का आरोप है कि गैंग लीडर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मनीष राय, राघवेंद्र राय, जाफर नकवी, कुशाग्र अग्रवाल, हिमांशु धवल, राजेश सोनी, ओम शंकर गुप्ता, बॉबी गुप्ता, गर्ग अरोरा अजय सिंह राठौर आदि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की।
प्रभारी निरीक्षक महिगवां रामकुमार गुप्ता ने बताया कि हिरासत में लिए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गोवंशों के शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें